Kanohar Lal Krishan Sahai Inter College कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज (माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० द्वारा " ए " ग्रेड प्राप्त विद्यालय )
Event Name Date Event Type
एन.सी.सी. (सीनियर डिविजन) 30-09-2023 NCC

Description

एन0सी0सी0का लक्ष्य सदैव छात्रों मेंएएकता, अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व के गुणों का विकास और भारतीय सेना के प्रति लगाव पैदा करना रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति इस विद्यालय में स्थापित 51 वर्षों से निरंतर कार्यशील एन.सी.सी. (एस.डी.) की थलसेना विंग की इन्फेन्ट्री सब यूनिट(प्लाटून) कर रही है, जो विद्यालय की स्वर्णिम प्रतिष्ठा हेतु कार्यरत है। इसके नेतृत्व प्लाटून कमान्डर लेफ्टिनेन्ट डाॅ. प्रवीण कुमार रहे है। इस सब यूनिट के कैडेट विभिन्न कैम्पों, जैसे-सी.ए.टी.सी., टी.एस.सी., एन.आई.सी., बी.एल.सी., एडवेन्चर और ट्रैकिंग कैम्प में प्रतिभाग कर पुरस्कृत हुए हैं। यहां के कैडेट वेपन ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, फायर फाइटिंग, आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण पा रहे हैं। कैडेट्स ने यू.पी. ट्रेक व नर्मदा ट्रेक पर्वतारोहण अभियान में भा ग लिया व पुरस्कृत हुए। वर्ष 2016 में एन.सी.सी. के कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, गुजरात में प्रतिभाग किया और रोड प र ट्रेफिक नियन्त्रण कार्य में रोड को जाम मुक्त किया। इन कार्यो हेतु ग्रुप कमांडर, एन.सी.सी. मेरठ ग्रुप ने ए.एन.ओ. व कैडेट्स को पुरस्कृत किया। कैडेट्स एस.यू.ओ. अन्नू कुमार, आसिफ, देवदत्त गिरी आदि ने उ.प्र. विधान सभा चुनाव में विद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर निर्वाचन कार्यो में प्रतिभाग किया। 2018 में प्रधानमंत्राी एन.सी.सी. रैली दिल्ली में ए. एन. ओ.लेफ्टिनेन्ट डाॅ. प्रवीण कुमार ने उ.प्र. निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया और उत्तम परिणाम दिये।


Images